{"_id":"571671624f1c1b10668b483b","slug":"threated-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद के बेटे को धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा सांसद के बेटे को धमकी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
भीटी बाजार में लगे जाम के दौरान हुए विवाद के बाद मंगलवार को भाजपा सांसद के पुत्र ने भीटी थाने में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद हरिओम पांडेय के पुत्र अवनीश पांडेय मंगलवार दोपहर बाद फैजाबाद के हैदरगंज स्थित अपने कल्पना महाविद्यालय से लौट रहे थे।
भीटी बाजार पहुंचने पर वहां जाम लगा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार में मौजूद युवकों से उनका विवाद हो गया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद सांसद ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
बाद में अवनीश ने थाने जाकर वाहन संख्या का उल्लेख करते हुए तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध धमकी देने व मारपीट के लिए लपकने की तहरीर दी। थाना प्रभारी अरविन्द पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन