{"_id":"57b899ea4f1c1b363c6ec50b","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के नथमलपुर हेठरिया गांव स्थित ससुराल आए युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के मेहनगर निवासी शैलेष पांडेय उर्फ पम्मी रक्षाबंधन के दिन पत्नी व बच्चों के साथ राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नथमलपुर हेठरिया गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम वह ससुराल से सिंघलपट्टी बाजार घूमने गया। वहां उसने शराब पी। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसने सल्फास की कुछ गोलियां खरीद ली।
विज्ञापन
देर रात वह बाजार से ससुराल लौटा और पत्नी गुड़िया से पैसे मांगने लगा। पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया जिससे नाराज होकर सल्फास की गोली खा ली। थोड़ी ही देर में हालत बिगड़ गई और उलटी होने लगी। परिवारीजन उसे तत्काल लेकर सिंघलपट्टी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने आजमगढ़ या फिर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
रिश्तेदार मुन्ना दुबे व अन्य लोग उसे लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुन्ना ने घटना की जानकारी फौरन राजेसुल्तानपुर पुलिस व मृतक के भाई व परिवारीजनों को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। मृतक कोे एक बेटा व एक बेटी है। घटना से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।