फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man committed suicide by consuming poison

युवक ने जहर खाकर दी जान

Sat, 20 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by consuming poison
जहर - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के नथमलपुर हेठरिया गांव स्थित ससुराल आए युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के मेहनगर निवासी शैलेष पांडेय उर्फ पम्मी रक्षाबंधन के दिन पत्नी व बच्चों के साथ राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नथमलपुर हेठरिया गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम वह ससुराल से सिंघलपट्टी बाजार घूमने गया। वहां उसने शराब पी। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसने सल्फास की कुछ गोलियां खरीद ली।
विज्ञापन


देर रात वह बाजार से ससुराल लौटा और पत्नी गुड़िया से पैसे मांगने लगा। पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया जिससे नाराज होकर सल्फास की गोली खा ली। थोड़ी ही देर में  हालत बिगड़ गई और उलटी होने लगी। परिवारीजन उसे तत्काल लेकर सिंघलपट्टी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने आजमगढ़ या फिर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार मुन्ना दुबे व अन्य लोग उसे लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुन्ना ने घटना की जानकारी फौरन राजेसुल्तानपुर पुलिस व मृतक के भाई व परिवारीजनों को दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। मृतक कोे एक बेटा व एक बेटी है। घटना से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed