{"_id":"581e20404f1c1bd63543799a","slug":"the-young-man-and-woman-ate-toxic-substances-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक व महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक व महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
निगला जहर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से युवक को ट्रॉमा सेंटर व महिला को फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत अलीगंज निवासी पिंटू (32) पुत्र रामनेवल ने शनिवार भोर में विषैला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत और बिगड़ गई। विषैला पदार्थ खाने की जानकारी हुई तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन
आननफानन में उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला में भी एक महिला ने विषैला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों के अनुसार मोहल्ला रेशमा (30) पत्नी शमशेर ने शुक्रवार देर शाम खाना खाने के बाद विषैला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। विषैला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल फैजाबाद भेज दिया।