{"_id":"594c0da44f1c1b5e1b8b45dc","slug":"the-labor-was-thrown-from-the-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर से 17 हजार रुपए लूटे, चलती ट्रेन से फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर से 17 हजार रुपए लूटे, चलती ट्रेन से फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के विवाह में शामिल होने जा रहे भट्ठा मजदूर युवक से बदमाशों ने 17 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना अकबरपुर-जौनपुर रेलमार्ग स्थित जाफरगंज रेलवे के निकट की है। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के खुटहन स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाला 18 वर्षीय युवक बब्लू मुंडा पुत्र रामा मुंडा निवासी रांची छत्तीसगढ़ किसान एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि गुरुवार सुबह अकबरपुर-जौनपुर रेलखंड स्थित जाफरगंज स्टेशन के निकट जब ट्रेन पहुंची तो चार बदमाश उसके पास पहुंचे। सीट पर बैठने को लेकर बदमाशों ने उससे वहां से हटने के लिए कहा। इसे लेकर उसका बदमाशों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि बदमाशों ने इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे डिब्बे में हड़कंप मच गया। कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने डरा धमकाकर उन्हें पीछे हटने को मजबूर कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखा 17 हजार रुपये निकाल लिया और इसके बाद उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित ने बताया कि जुलाई में उसकी बहन का विवाह है। इसी में शामिल होने के लिए घर जा रहा था। बड़ी मुश्किल से मजदूरी में से उसने 17 हजार रुपये बचाए थे, वह भी बदमाशों ने छीन लिया। उधर अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।