फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The death of a worker in jeep collision

जीप की टक्कर से मजदूर की मौत

Wed, 17 Feb 2016 11:16 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The death of a worker in jeep collision

जलालपुर थाना क्षेत्र  के चुड़ैला अरई गांव निवासी ओंकार (48) पुत्र रामकेवल मजदूरी का कार्य करता है। रोज की तरह वह मंगलवार सुबह साइकिल से थाना क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में भवन निर्माण में काम कर रहा था। देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वह मदरहा गांव के निकट सामने से आ रही बारात की एक बोलेरो जीप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी महाराज (35) पुत्र बाबूराम बुधवार सुबह फैजाबाद रोड पर पिकप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के बिरलहा गांव निवासी राजकरन (28) पुत्र लोधई पाल बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय यादवनगर चौराहा के निकट एक निजी बस की टक्कर से घायल हो गया।


जलालपुर थाना क्षेत्र के वादेपुर गांव निवासी अमित (25) पुत्र शिवचरन मंगलवार देर शाम जलालपुर नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के  मछलीगांव निवासी अब्बास (32) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed