फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of aged was found in the bush

झाड़ी में मिला वृद्ध का शव

Mon, 04 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 04 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The body of aged was found in the bush
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के कृष्णानगर काॅलोनी में संदिग्ध हालात में हुई वृद्ध की मौत मामले की छानबीन के लिए पहुंचे एएसपी। - फोटो : अमर उजाला

खेत के लिए निकले एक वृद्ध का शव सोमवार सुबह घर के निकट ही झाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला।  मृतक के छोटे पुत्र ने थाने में तहरीर दी लेकिन किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत हाजीपुर गांव निवासी रामकेवल (65) अपनी बड़ी बहू के साथ लगभग तीन वर्ष से जिला मुख्यालय स्थित कृष्णानगर कॉलोनी के निकट घर बनाकर रह रहे थे। उनकी बहू प्राथमिक विद्यालय गौहन्ना में प्रधानाध्यापिका हैं। उनके बड़े पुत्र का निधन हो चुका है। रामकेवल का बाकी परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार रविवार सुबह रामकेवल प्रतिदिन की तरह घर से खेत के लिए निकले हुए थे। जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। उनकी बहू व पौत्र ने रामकेवल की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर बहू ने रामकेवल के छोटे पुत्र सुरेश को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचा और पिता की तलाश शुरू की। देर शाम तक काफी खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एक बार फिर से तलाश शुरू की गई तो घर के निकट ही एक झाड़ में वृद्ध का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।

देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। शव देखने से लग रहा था कि जैसे किसी जंगली जानवर ने नोचा हो। शव की स्थिति से कई अन्य तरह के संदेह भी लोगों में उत्पन्न हो रहे थे।


इस बीच जानकारी होने पर शहजादपुर चौकी इंचार्ज तनवीर अहमद खां दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के छोटे पुत्र सुरेश ने थाने में तहरीर दे दी है लेकिन किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed