फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teen missing, got the t-shirt was blood

किशोर लापता, खून लगी टी-शर्ट मिली

Sat, 22 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 22 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teen missing, got the t-shirt was blood
अंबेडकरनगर के दौलतपुर में किशोर के लापता होने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
गेहूं पिसाने के लिए घर से निकले किशोर के लापता हो जाने तथा खून लगी टीशर्ट मिलने से सनसनी फैल गई है। किशोर की साइकिल व गेहूं भी उसी स्थान पर पड़ा मिला जहां पर टीशर्ट मिली। टीशर्ट पीछे से फटी होने तथा खून लगा होने के चलते माना जा रहा है कि किशोर की पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।
विज्ञापन


मौके पर ही उसकी टूटी हुई चप्पल मिलने से संघर्ष की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी होते ही कई थाने की फोर्स के साथ सीओ जलालपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर के जगदीशपुर कपिलेश्वर ग्राम पंचायत अंतर्गत दौलतपुर पुरवा निवासी रामचेत का 15 वर्षीय पुत्र आकाश गेहूं पिसाने के लिए साइकिल से शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे घर से निकला था। काफी देर तक वह नही लौटा तो लगभग आठ बजे उसका छोटा भाई सूरज गांव के एक अन्य लड़के को लेकर खोजबीन के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से थोड़ी दूर आगे जाने पर पकड़ी से पहले ही एक मोड़ पर गेहूं लदी साइकिल गिरी पड़ी मिली। बगल में ही खून लगी उसकी टीशर्ट देख वे दोनों सन्न रह गए। दोनों भागते हुए गांव पहुंचे और इसकी जानकारी दी। इसके बाद रोते-पीटते परिवारीजन व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।

वहां टीशर्ट उठाकर देखा गया तो वह पीछे से फटी हुई थी और फटे हुए स्थान पर ही खून लगा था। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि उस पर पीछे से किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। टीशर्ट के बगल ही उसकी नई चप्पल टूटी हुई मिली।

इससे भी आशंका जाहिर की गई कि हमले के दौरान किशोर ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया होगा जिसके चलते ही उसकी चप्पल टूट गई। आसपास खोजबीन के बाद भी किशोर का सुराग नहीं लगा तो जलालपुर पुलिस को सूचना दी गई। 

सीओ जलालपुर कमल यादव के अलावा जलालपुर के प्रभारी एसओ पवन सोनकर, जैतपुर के प्रभारी एसओ संतोष कुमार व मालीपुर थानाध्यक्ष मनोज पंत दल-बल के साथ गांव पहुंच गए। छानबीन के साथ ही लोगों से आवश्यक पूछताछ की गई।

परिवारीजनों ने किसी से विवाद से इनकार किया। पुलिस ने मौके पर बरामद सामान को अभिरक्षा में ले लिया और इसके बाद लौट गई। बाद में दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने फिलहाल जलालपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। 

परिवारीजनों ने हालांकि पुलिस को कोई माकूल जानकारी नहीं दी है लेकिन ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि दो दिन पहले गुरुवार को आकाश गांव के बाहर स्थित एक मजार पर दीपक जलाने गया था। वहां तीन लोग पहले से मौजूद थे जिनसे उसकी कुछ कहासुनी हुई थी।


उन लोगों ने उसे दौड़ाया भी था। वह विवाद क्यों हुआ था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने इस दिशा में भी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं एसपी राहुल राज ने कहा कि मामले में छानबीन कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। घटना को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। जो भी प्रमाण मिलते जाएंगे, उसके अनुरूप आगे का निर्णय लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed