फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Summoned by the director of misappropriating millions documents

लाखों की धांधली में निदेशक ने तलब की पत्रावली

Sun, 03 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में लाखों रुपये के फर्जी भुगतान की शिकायत के बाद स्थानीय निकाय निदेशक ने प्रकरण से जुड़ी पत्रावलियां तलब की हैं। सभासदों का कहना है कि नगर पालिका परिषद ने बीते दिनों मनमाने ढंग से तमाम कार्य कराए हैं। 

विज्ञापन


सभासद कमरुज्जमा अंसारी व अशफाक अहमद खां ने बीते दिनों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के नाम लाखों रुपये के फर्जी भुगतान, विभागीय कार्य के नाम पर वित्तीय अनियमितता, वित्तीय सीमा के दुरुपयोग, कर्मचारी के भाई को ठेकेदारी, सामानों की मनमानी खरीदारी, निर्माण सामग्री का प्रतिष्ठित फर्मों से न खरीदने आदि की शिकायत की थी।
विज्ञापन


सभासदों के मुताबिक प्रकरण की शिकायत जिला प्रशासन से भी की गई थी लेकिन टीम गठित करने के बाद भी कोई नतीजा सामने नहीं आया। इस पर सभासदों ने मामले की शिकायत स्थानीय निकाय निदेशक से की। उन्हें बताया गया कि मामले में लंबी धांधली की गई है। प्रकरण को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए निदेशक ने मंडलायुक्त फैजाबाद से आवश्यक कागजात व विस्तृत आख्या तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed