{"_id":"5841b23e4f1c1b0c1ede8855","slug":"sog-seized-one-and-half-quintals-of-cannabis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी ने बरामद किया डेढ़ क्विंटल गांजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओजी ने बरामद किया डेढ़ क्विंटल गांजा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गांजा कारोबार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जलालपुर के मरहरा गांव में गुरुवार रात छापा मारकर लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 15 लाख बताई जाती है। पुलिस ने मौके से एक युवती को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी फरार होने में सफल रहा। छापेमारी में लगभग तीन लाख रुपये की नगदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर युवती का चालान कर दिया। सीओ आलापुर राजेंद्र सिंह को सूचना मिली कि मरहरा गांव के निकट एक कार से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सीओ के निर्देश पर थानाध्यक्ष जलालपुर परमानंद राम व एसओजी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात मरहरा गांव के निकट सड़क के कनिारे एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को आता देख उस पर सवार एक व्यक्ति वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। उस पर एक युवती सवार थी जिसकी पहचान सलोनी यादव पुत्री राजबहादुर निवासिनी मरहरा के रूप में हुई। कार की तलाशी लेने पर पांच किग्रा गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
युवती से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने मरहरा स्थित उसके घर पर छापा मारा तो वहां एक क्विंटल 20 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा तीन लाख 11 हजार 960 रुपये भी बरामद हुए। यह रकम गांजा बिक्री से एकत्र हुई थी। इसमें एक लाख 28 हजार रुपये पुराने एक हजार रुपये की गड्डी थी। पुलिस गांजा, नगदी व युवती को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई।
एसओ परमानंद राम ने बताया कि युवती व उसके पिता राजबहादुर यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर युवती का चालान कर दिया गया जबकि मुख्य आरोपी राजबहादुर की तलाश की जा रही है। उधर, पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जाती है।