फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shot in revenge , the young narrow scapped

रंजिश में गोली मारी, युवक बचा

Sat, 31 Oct 2015 10:17 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

 घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि शनिवार देर सायं कादीपुर जगदीशपुर निवासी अजय सिंह 32 गांव के निकट खड़ा था कि तभी उसका कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि उनमें से एक ने अजय  ने पर गोली चला दी।

विज्ञापन


यह संयोग ही रहा कि गोली अजय के पैंट की बेल्ट पर लगी,  जिससे उसे अधिक चोट नहीं आई। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच  गया। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन तब तक हमलावर वहां  से भाग खड़े हुए थे। इस बीच सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज  पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


अजय को सीएचसी जहांगीरगंज में ग्रामीणों द्वारा ले जाया गया।  अजय ने गांव के ही अमरजीत पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। एसओ राजेसुल्तानपुर चंद्रभान यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।  तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरजीत की  मां अनारादेवी ग्राम प्रधान हैं। बीते ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान से ही अजय व अमरजीत के बीच रंजिश है। ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान हुए विवाद में अमरजीत को गोली मार दी गई थी। उसे गोली पैर में लगी थी। इसमें अजय सिंह पुत्र उदयभान को आरोपी बनाया गया था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed