नमकीन कारोबारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पिछले कुछ समय से जिले में रंगदारी का मामला शांत पड़े रहने के बीच अब एक बार फिर से रंगदारी का बड़ा मामला सामने आया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ताजनपुर मूल निवासी रामप्रसाद उर्फ भोला वर्मा पिछले कुछ समय से अकबरपुर नगर के औलियापुर में रहते हैं। यहां उन्होंने नमकीन बनाने की एक छोटी से फैक्ट्री खोली हुई है। नमकीन का थोक व फुटकर व्यवसाय उनके द्वारा किया जाता है।
मंगलवार सुबह अकबरपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे जब वे औलियापुर स्थित अपने कारखाने पर बैठे थे, तभी उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन रिसीव करते ही फोन करने वाले ने उनसे नाम पूछा और इसके बाद उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी देने को कहा।
धमकी भरे अंदाज में कहा गया कि जल्द से जल्द रुपये का प्रबंध कर रज्जू नाम के व्यक्ति तक पहुंचा दिया जाए। चेतावनी देते हुए फोन करने वाले ने कहा कि 10 दिन के भीतर पूरी रकम का प्रबंध कर पहुंचाना होगा। फोन काटने से पहले उसने यह भी कहा कि यदि पैसा नहीं दिया तो जान से मार दिया जाएगा और पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने फोन काट दिया। रामप्रसाद के मुताबिक फोन कटने के बाद वे देर शाम कोतवाली पहुंचे, लेकिन कोतवाल से मुलाकात न होने के कारण लौट आए। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर कोतवाली पहुंचे और इस बार कोतवाल से मिलकर उनसे घटना की लिखित शिकायत की।
कोतवाली पुलिस ने मामले में आवश्यक पूछताछ के बाद नंबर को सविलांस पर लगाया दिया है।