{"_id":"57e9624b4f1c1bf70a5750b9","slug":"robbed-50-thousand-from-retired-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड शिक्षक से 50 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत खजुरी बाजार स्थित बैंक से रकम निकालकर साइकिल से घर जा रहे प्रधानाध्यापक से 50 हजार रुपये से भरा बैग बदमाशों ने लूट लिया। इतना ही नहीं बदमाश साइकिल भी ले भागे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गानेपुर पटोहा निवासी सूर्यनाथ त्रिपाठी पुत्र श्रीकांत सोमवार पूर्वाह्न साइकिल से खजुरी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक पहुंचे। उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और उसे बैग में रखकर साइकिल पर टांग दिया। इसके बाद वह घर जाने लगे। खजुरी बाजार में ही एक गुमटी के निकट साइकिल खड़ी कर वह पान खाने लगे।
विज्ञापन
वापस मुड़कर देखा तो साइकिल गायब मिली। यह देख वह सन्न रह गए। पीड़ित ने बाजार वासियों की मदद से साइकिल व बैग की तलाश शुरू की। घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग के किनारे साइकिल खड़ी मिली लेकिन बैग नदारद था। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि सूर्यनाथ त्रिपाठी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। इन दिनों वह घर का निर्माण करा रहे हैं। उसी के सिलसिले में वह धननिकासी कर घर जा रहे थे।