फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police to verify arms licenses; a record of cartridges will also be maintained.

Jhansi News: पुलिस करेगी शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन, अब कारतूसों का भी होगा हिसाब

Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Police to verify arms licenses; a record of cartridges will also be maintained.
ललितपुर। आगामी चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर अब शस्त्र लाइसेंस धारकों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसमें लाइसेंस और अभिलेखों की जांच के साथ शस्त्र धारक की पहचान का सत्यापन होगा। इसके साथ शस्त्र धारक की फोटो उसके असलहा सहित रजिस्टर पर चस्पा होगी और कारतूसों का हिसाब भी देना होगा।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में असलहों के शौकीन है। इनकी संख्या करीब 5240 है। इसके साथ कई लोगों ने शस्त्र का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कर रखा है। जिले में शस्त्र को शौकिया और समाज में अपना रुतबा दिखाने का माध्यम माना जाता है। अब पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने शस्त्र लाइसेंस धारकों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस संबंधित लाइसेंस धारक के अभिलेखों की जांच करेगी। सत्यापन के दौरान शस्त्र धारक की फोटो उसके असलहे के साथ रजिस्टर पर चस्पा की जाएगी, जिससे लाइसेंसधारक और उसके पास मौजूद शस्त्र का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जा सके। इसके साथ-साथ पुलिस कारतूसों की खरीद और इसके उपयोग का ब्योरा जुटाएगी। इससे यह जानकारी मिल सकेगी कि लाइसेंस धारक ने कितने कारतूस खरीदे और कितने उपयोग किए। सत्यापन के दौरान अभिलेखों और उपलब्ध जानकारी का मिलान किया जाएगा, जिससे कि शस्त्र व कारतूसों से संबंधित रिकॉर्ड स्पष्ट रहे।
विज्ञापन

------------
उपयाेग किए खोखों के साथ होगी कारतूसों की जांच
देखने में आता है कि लाइसेंस धारी शादी और अन्य कार्यक्रम में बेवजह फायर करते हैं। जबकि ऐसे कार्यक्रमों में फायरिंग पर रोक है। कई बार ऐसे कार्यक्रमों में घटनाएं भी हो जाती हैं। इसके लिए हथियारों के शौकीन लोगों से एक-एक कारतूस के बारे में जानकारी ली जाएगी। कारतूसों की सही जानकारी न देने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुरक्षा की दृष्टि से लाइसेंसी शस्त्र धारकों का सत्यापन किया जाएगा। लाइसेंस धारक की शस्त्र सहित फोटो को रजिस्टर में चस्पा किया जाएगा। साथ में कारतूसों की भी जांच की जाएगी। जिसमें इनकी खरीद और उनके उपयोग के बारे में पता किया जाएगा।
संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed