फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car occupants fled after getting fuel worth 4,000.

Hathras News: चार हजार का तेल भरवाकर भागे कार सवार

Thu, 15 Oct 2026 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 15 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Car occupants fled after getting fuel worth 4,000.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ArchivE
सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित सुरक्षा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम काले रंग की मारुति बलेनो कार सवार दो लोग चार हजार रुपये का तेल भरवाकर बिना भुगतान किए भाग गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक बुधवार शाम काले रंग की बलेनो कार में सवार दो लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। दोनों ने टोपी पहन रखी थी। उन्होंने कार में 4000 का तेल भरने के लिए कहा। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति कर्मचारी से बातचीत कर उसे उलझाए रहा। पेट्रोल भरते ही दूसरा व्यक्ति कार में बैठ गया और गेट खुला छोड़ दिया। कर्मचारियों ने भुगतान के बारे में पूछा तो आरोपियों ने 1500 ऑनलाइन और बाकी रकम नकद देने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने क्यूआर कोड स्कैन नहीं होने का बहाना बनाया और कर्मचारी से मोबाइल नंबर मांगने लगे। कर्मचारी कुछ समझ पाता, उससे पहले ही चालक ने कार स्टार्ट कर दी और दोनों बिना पैसे दिए एटा रोड की ओर भाग निकले। कोतवाल शिवकुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कार की तलाश की जा रही है। कार के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed