{"_id":"589cb1a44f1c1b945237b73c","slug":"refusing-to-marry-the-woman-stabbed-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मना किया तो युवती पर चाकू से हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से मना किया तो युवती पर चाकू से हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से इंकार करने पर युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ पांच वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जाता, वह चकमा देकर भाग निकला। आननफानन में गंभीर रूप से घायल युवती को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरहा गांव निवासी रामसुख (20) पुत्र सीताराम बुधवार देर शाम भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव पहुंचा। रामसुख ने एक घर जाकर महिला पर पुत्री का विवाह उससे कराने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच युवती भी वहां आ गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रामसुख ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उससे तत्काल मंदिर चलकर विवाह करने पर जोर देने लगा। उस समय रात्रि का लगभग साढ़े दस बज रहा था। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोप के अनुसार रामसुख ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गुहार पर जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। आननफानन में गंभीर रूप से घायल युवती को परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी भीटी में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में युवती की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी के साथ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
एसओ देवीचरन गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर, ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार वाले विवाह के लिए राजी भी हो गए थे और वर्ष 2018 में विवाह करने पर सहमति भी दोनों परिवारों के बीच बनी थी। हालांकि रामसुख इसी वर्ष फरवरी में ही विवाह कराने का दबाव बना रहा था।