{"_id":"e526ba01b0a622806bd549253a7ee149","slug":"prison-suryamni-got-show-cartridgein-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में सूर्यमणि के पास पहुंचा कारतूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में सूर्यमणि के पास पहुंचा कारतूस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद जेल में शातिर बदमाश खान मुबारक के बने वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि अब दुष्कर्म के आरोपों में निरुद्ध चल रहे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
इससे फैजाबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। वीडियो में सूर्यमणि एक कारतूस दिखा रहा है, जो उसके अनुसार प्रतिबंधित बोर का है।
विज्ञापन
सूर्यमणि ने वीडियो में जेल में पिस्टल होने का भी दावा किया है। फैजाबाद जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद महरुआ थाना क्षेत्र निवासी सूर्यमणि यादव का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
इसमें सूर्यमणि एक कारतूस दिखाकर फैजाबाद जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। सूर्यमणि जेल की तन्हाई बैरक में बंद है। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि यह वीडियो जेल में कैसे सूट हुआ।
सूर्यमणि ने दावा किया है कि नाइन एमएम पिस्टल फैजाबाद जेल में मौजूद है और इससे उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उसे मिला कारतूस भी प्रतिबंधित बोर का ही है।
सूर्यमणि ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से वीडियो में की है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इन्कार किया है।