फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People protested against ATM guard

एटीएम गार्ड की अभद्रता पर भड़के लोग

Tue, 19 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
People protested against ATM guard
एटीएम - फोटो : concept photo

रुपये निकालने के लिए मंगलवार को एसबीआई की मुख्य शाखा के बगल में स्थित एटीएम पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि एटीएम पर मौजूद गार्ड लोगों से अभद्रता करता है। वह जानबूझकर धन निकासी में व्यवधान पैदा कर रहा है। इससे उन्हें रुपये निकालने में काफी समय लग रहा है।

विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझाया। इसी बीच पहुंची पुलिस ने भी लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद एटीएम सेवा का संचालन हो सका।
मंगलवार को करीब 50 से अधिक उपभोक्ता एसबीआई शाखा के बगल स्थित एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गए थे। इसी बीच गार्ड ने पैसा डालनेे का हवाला देकर शटर बंद कर दिया।
विज्ञापन


काफी देर तक शटर न खुलने से उपभोक्ता भड़क गए। इसके बाद शटर खोला गया। शटर खुलते ही 5- 6 की संख्या में उपभोक्ता एटीएम के अंदर चले गए। इस पर गार्ड ने आपत्ति जतायी तो कुछ लोगों ने गार्ड को ही धक्का देकर बाहर कर दिया। इसकी सूचना गार्ड ने तत्काल शाखा प्रबंधक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उपभोक्ताओं को बाहर कर शटर बंद कर दिया गया। इसी बात को लेकर उपभोक्ता भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। शाखा प्रबंधक व अकबरपुर थाने की पुलिस ने उपभोक्ताओं को शांत कराया। उन्होंने लाइन लगाकर पैसा निकालने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed