फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ornament of two and a half lack looted from Jewelry Store

सराफा दुकान से ढाई लाख के गहने लूटे

Sat, 02 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
ornament of two and a half lack looted from Jewelry Store
लूट - फोटो : demo pic

आभूषण देखने के बहाने के सराफा दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने असलहे के बल पर लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले। फायरिंग से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


सीओ आलापुर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और दुकानदार के अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मालीपुर थाना अंतर्गत धवरुआ बाजार निवासी पवन पुत्र महादेव जायसवाल की बाजार में ही सराफा की दुकान है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद वह दुकान में बैठी कुछ महिलाओं को आभूषण दिखा रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक दुकान के सामने आकर रुके। कुछ देर बाद दोनों दुकान के अंदर पहुंचे और सोने के आभूषण दिखाने को कहा। पवन के अनुसार उसने सोने के हार, चेन व अंगूठी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक बदमाश ने असलहा निकाल लिया जबकि दूसरा काउंटर पर रखे आभूषणों को समेटना शुरू कर दिया। उसने इसका विरोध किया तो बदमाश ने गोली मारने की धमकी देते हुए उसकी तरफ असलहा तान दिया। यह देख वहां बैठी एक महिला बेहोश हो गई।

इसके बाद दोनों बदमाश आभूषण लेकर बाहर गए और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए दोस्तपुर मार्ग की तरफ बाइक से भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट व फायरिंग की घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

जानकारी होने पर एसओ मालीपुर चंद्रभान यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार बदमाश लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण लूट ले गए। बाद में सीओ आलापुर राजेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। उधर दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से बाजार वासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश फैल गया।


उनका कहना था कि आपराधिक वारदातों के प्रति पुलिस प्रशासन के लापरवाह रवैये के चलते ही बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कहा गया कि पूर्व में हुई चोरी व लूट की ज्यादातर वारदातों का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। उन्होंने घटना का अविलंब पर्दाफाश किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed