{"_id":"56f4261d4f1c1be139f14d24","slug":"murder-of-oldman","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सोए बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सोए बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 24 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
चाकू से वृद्ध की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गढ़वल गांव में बुधवार रात घर के बाहर सो रहे एक वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। जानकारी पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। एसपी अजय कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन
मृतक बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। गढ़वल निवासी गुरुवार विभूति नरायन (75) बुधवार को घर के बाहर सोए थे। गुरुवार सुबह चारपाई पर उनका शव मिला। विभूति के सिर पर चाकू के दो घाव थे। यह देख परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी होने पर एसओ राजेसुल्तानपुर राजेश यादव व अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। इसी बीच एसपी अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक विभूति के दो पुत्र गंगा प्रसाद व अनिल कुमार हैं। अनिल इलाहाबाद में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गंगा प्रसाद घर पर रहकर खेती करता है। गंगाराम तीन दिन पूर्व अपनी बुआ के घर आजमगढ़ गया था। घर में उसकी पत्नी प्रेमशीला व दो पुत्र थे।
प्रेमशीला के मुताबिक गुरुवार सुबह सोकर उठने पर घर के बाहर ससुर का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। एसओ राजेश ने बताया कि प्रेमशीला की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना की वजह का उल्लेख नहीं किया गया है।