{"_id":"576ec9ee4f1c1ba321b4918e","slug":"murder-of-old-woman-for-three-and-a-half-acres-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन बीघा खेत के लिए वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े तीन बीघा खेत के लिए वृद्धा की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से काटकर महिला के हत्या मामले में परिवारीजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीन बीघा खेत के लिए बेवाना थाना अंतर्गत सिसवा रामपुर सकरवारी गांव में शुक्रवार देर रात एक वृद्धा की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। हमलावर को पकड़ने दौड़े वृद्धा के भतीजे पर भी उसने वार कर घायल कर दिया। गुहार पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, वह कुल्हाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के भतीजे की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिसवा रामपुर सकरवारी गांव निवासिनी जीरादेवी (70) पत्नी बलिहारी शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई गई। रात 12 बजे के करीब गर्मी लगने पर वह घर के बाहर बरामदे में आकर चारपाई पर सो गईं।
विज्ञापन
देर रात लगभग तीन बजे एक व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और जीरादेवी पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। वृद्धा की चीख पर घर के अंदर सो रहा उसका भतीजा राजवंत जब बाहर निकला तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। हमलावर कुल्हाड़ी से वृद्धा पर वार किए जा रहा था।
विज्ञापन
इस पर राजवंत ने उसका हाथ पकड़ना चाहा तो हमलावर ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे राजवंत को भी चोटें आईं। गुहार पर जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, हमलावर कुल्हाड़ी छोड़कर राजवंत को भी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर एसओ बेवाना दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के भतीजे व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की। बाद में भतीजे राजवंत की तहरीर पर गांव निवासी हरीश पुत्र हरखाली के विरुद्ध हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि जीरादेवी के कोई औलाद नहीं थी। उनके पति का निधन हुए पांच वर्ष हो गए। जीरादेवी की देखभाल उनका भतीजा राजवंत निवासी नरसिंहपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर करता था। वृद्धा के साढ़े तीन बीघा खेत की देखभाल राजवंत ही करता है। वह ज्यादातर जीरादेवी के पास ही रहता था।
वृद्धा के खेत पर ही हरीश की निगाह लंबे समय से थी। इसके लिए वह कई बार राजवंत को धमका भी चुका था। हालांकि राजवंत के अनुसार उसने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी का नतीजा रहा कि हरीश ने वृद्धा की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राहुलराज ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।