{"_id":"c0602b848a97f9cb2411d4c357251eb3","slug":"mobile-shop-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप से ढाई लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप से ढाई लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट लक्ष्मी मोबाइल शॉप की दुकान से बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। इसमें कंप्यूटर सेट, मोबाइल सेट व नकदी शामिल है। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचनें पर हो सकी।
विज्ञापन
स्थानीय थाने के परसौना निवासी लक्ष्मी ने रामनगर में लक्ष्मी मोबाइल के नाम से दुकान खोला है। सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर एक कंप्यूटर सेट, ए यूपीएस, रिचार्ज कूपन, नया 29 मोबाइल सेट के अलावा करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन
सुबह आस पास के लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी। वह दुकान पर पहुंचे, और जब शटर उठाकर अंदर गए तो देखा कि दुकान का अधिकांश कीमती सामान गायब है। उन्होंने इसकी सूचना आलापुर पुलिस को दे दी है। घटना में करीब उन्हें ढाई लाख रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन