फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Medical store operator shot dead

मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या

Sat, 02 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator shot dead
पिस्टल - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत रफीगंज बाजार में शनिवार देर शाम मेडिकल स्टोर संचालक की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इसके बाद बाजार में दहशत फैलाने के लिए कई चक्र हवाई फायरिंग करते हुए आजमगढ़ जनपद की तरफ भाग निकले। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश फैल गया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने शव पुलिस को देने से मना कर दिया।  घटना से नाराज लोगों ने रफीगंज बाजार में जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इन्हें समझाने के लिए एएसपी राहुल राज मौके पर पहुंच गए लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जलालपुर थाना अंतर्गत चितई पट्टी गांव निवासी देवमणि (27) पुत्र इंद्रबली का रफीगंज बाजार में मेडिकल स्टोर है। शनिवार देर शाम दुकान के सामने एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा जबकि अन्य दोनों दुकान पर पहुंच गए। इससे पहले कि देवमणि कुछ समझ पाता एक बदमाश ने देवमणि पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगी। खुद को बचाने के लिए देवमणि दुकान से बाहर निकलकर निकट स्थित मछली मंडी की तरफ भागा। इस पर दोनों बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए उसके पीछे दौड़े।

इससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसका लाभ उठाते हुए दोनों बदमाशों ने देवमणि को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से भून दिया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर करते हुए तीनों बदमाश आजमगढ़ जनपद की तरफ भाग निकले। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई।

लोग अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिराकर घटनास्थल पर जुट गए। इस बीच सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परिवारीजनों ने फिलहाल पुलिस को घटना का कोई कारण नहीं बता सके लेकिन भूमि विवाद का मामला सामने आ रहा है।


एसओ एनके पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाशों की पहचान व धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। उधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने शव पुलिस के हवाले करने से इंकार कर दिया। वे घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग करने लगे। देर शाम तक पुलिस शव को अभिरक्षा में नहीं ले सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed