{"_id":"e95d02a8e0f846c93939c197b69b217c","slug":"married-women-death-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली थाना अन्तर्गत केवारी गांव में एक महिला को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। इससे गांव में हड़कंप का माहौल है। महिला के भाई ने थाने पहुंचकर दहेज के लिए अपनी बहन को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
मामला अहिरौली थाना अन्तर्गत केवारी गांव का है। ससुराल पक्ष के मुताबिक गांव निवासी मीरा (30) पत्नी अमरनाथ राजभर की शनिवार रात आग से झुलसकर मौत हो गई। उधर मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालवालों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी महिला के मायके रोहनपारा पहुंची, तो महिला का भाई प्रेमशंकर गांव पहुंचा। यहां जानकारी हासिल करने के बाद वह अहिरौली थाने गया और ससुरालवालों पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।