फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Man shot dead

युवक को गोलियों से भूना

Sun, 26 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 26 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Man shot dead
अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र के इसी स्थान पर रविवार को बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या की, मौके पर जुटी पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव के पास रविवार को दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे बेचन सिंह (31) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी और हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए। सरेराह इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


गोलीबारी में दो गोली युवक के पेट में, जबकि एक गोली सीने पर लगी है। सूचना पर पुलिस के आलाअफसर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से पांच कारतूस खोखा मिला है। बेचन की पत्नी प्रतिमा ने आलापुर थाने में दो के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो बेचन पर आपराधिक किस्म का था। उसके विरुद्ध आलापुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर थाने में मारपीट और छिनैती के आधा दर्जन केस दर्ज है। पुलिस पुरानी रंजिश व अवैध खनन से जोड़कर बेचन की हत्या की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक, मसेना मिर्जापुर निवासी बेचन सिंह पुत्र साधू सिंह रविवार सुबह बाइक से काम से रामनगर गया था। काम निपटाने के बाद वह दोपहर करीब तीन बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास पहुंचा था। तभी एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक करते हुए बाइक रोकने का इशारा किया।

खतरा भांप बेचन ने बाइक रोका और फिर अचानक छोड़कर खेत की तरफ भागने लगा। इस पर एक बदमाश ने 315 बोर के तमंचे से उस पर गोली दाग दी। गोली उसके पेट में जा धंसी। गोली लगने के बाद भी बेचन भाग रहा था, लेकिन बदमाशों ने उसे दौड़ा लिया और ताबड़तोड़ उस पर गोलियां बरसाने लगे।

इसमें एक गोली उसके सीने में, जबकि दूसरी फिर पेट में जा धंसी। खून से लथपथ बेचन जमीन पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए जहांगीरगंज की ओर भाग निकलेे।

बताया जाता है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए ब्लॉक कार्यालय, तहसील व अन्नापुर पेट्रोलपंप के पास भी कई चक्र हवाई फायरिंग की। दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या व हवाई फायरिंग के चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसओ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बसखारी, जहांगीरगंज, न्यौरी, अतरौलिया व हंसवर में घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सीओ राजेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल की।

बेचन की पत्नी प्रतिमा ने आलापुर थाने में बालू ठेके के विवाद को लेकर अच्छेलाल यादव व ब्रिजेश यादव के खिलाफ हत्या की तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


 अपर पुलिस अधीक्षक राहुलराज ने बताया कि बालू खनन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। लेनदेन का भी मामला पता चला है। मृत बेचन के विरुद्ध लगभग एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत थे। ब्याज पर रुपये चलाने की भी जानकारी लोगों ने दी है। सभी चीजों की छानबीन कराई जा रही है। किसी सपा नेता की पिटाई का मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed