फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land dispute clash, four injured

भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

Fri, 27 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 27 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Land dispute clash, four injured
अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट का घायल। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत टिकोरिया बुजुर्ग गांव में गुरुवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी हरिचरन व हरिश्चंद्र तिवारी के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के अनुसार इसकी शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई लेकिन स्थाई निस्तारण नहीं किया जा सका। नतीजा यह हुआ कि गुरुवार देर शाम एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो कहासुनी हुई, इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया लेकिन मारपीट में एक पक्ष के संदीप (26) पुत्र हरिचरन, हरिचरन (50) पुत्र गंगाधर व ममता (28) पुत्री हरिचरन तथा दूसरे पक्ष के हरिश्चंद्र तिवारी (52) पुत्र ओमप्रकाश को चोटें आईं।


बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed