फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   IPS officer publicly beated to the constable

आईपीएस अफसर ने सिपाही की सरेआम की पिटाई

Tue, 12 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
IPS officer publicly beated to the constable
दर्द बयां करता स्वॉट टीम का सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में घायल अपने बाबा से हुई अभद्रता और फिर मौत के बाद भड़के यातायात निदेशालय के एसपी अभिषेक सिंह ने स्वाट टीम के सिपाही मो. हाशमी को सरेआम  पीट दिया। अंबेडकरनगर के तहसील तिराहे पर मंगलवार हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और सिपाही के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

विज्ञापन


देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हुआ है कि वे आगे कार्रवाई नहीं चाहते। हालांकि इस दौरान अफसर के बाबा की मौत हो गई। बाद में एसपी को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय पर बेवाना थाना क्षेत्र के बुजुर्ग बलेशर एक जीप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इस जीप में सिपाही का परिवार भी बैठा था। जीप उसके रिश्तेदार की बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद लोगों ने जीप को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, हाशमी अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि हाशमी ने लखनऊ में तैनात आईपीएस अफसर अभिषेक के बाबा बलेशर से अभद्रता की। इसकी जानकारी अभिषेक को मिली तो पहले तो उन्होंने फोन पर हाशमी को धमकाया। दोपहर बाद अभिषेक खुद जिला मुख्यालय पहुंच गए।

आईपीएस अफसर ने तब तक बलेशर की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि एसपी सीधे तहसील तिराहे पहुंचे और सिपाही को जमकर पीटा। इस बीच, अकबरपुर कोतवाल महेंद्र पहुंचे और हाशमी को सीधे कोतवाली लेकर पहुंच गए।

हाशमी के समर्थन में एक वर्ग विशेष के लोग थाने पहुंच गए और एसपी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की जानकारी मिलते ही एएसपी राहुल राज मौके पर पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ।


अभिषेक सिंह ने इस मामले में किसी भी तरह की मारपीट से इन्कार किया है। एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। पूरी बात पता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed