फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In the case of women death, case registered

महिला की मौत मामले में केस दर्ज

Tue, 03 Nov 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

लगभग दस दिन पहले गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसओ हंसवर को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बीते 22 अक्तूबर को हंसवर थाना अंतर्गत जल्लापुर साबुकपुर गांव निवासिनी चंद्रावती (45) पत्नी लालता को रहस्यमय ढंग से गोली लग गई थी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान बीते 24 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


26 अक्तूबर को महिला के पति लालता ने हंसवर थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया कि बीते 22 अक्तूबर दोपहर तीन बजे वह घर के निकट कार्य कर रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। घर से उसकी पुत्री मीरा के चीखने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भागकर घर पहुंचा, तो बरामदे में उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। गोली उसके पेट में लगी थी। लालता के अनुसार इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


एसओ अरशद सिद्दीकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इस बीच मंगलवार को सीओ राघवेंद्र मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसओ को जल्द खुलासा का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed