फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hostage Youth are beaten

युवकों को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 13 Jan 2016 11:27 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

दोनों को बंधक बनाने के बाद जमकर पिटाई की घटना से काफी देर तक गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे दो युवक गांव की गलियों में घूम रहे थे। इसी बीच किसी ग्रामीण की निगाह उन पर पड़ी तो चोर समझकर उसने गुहार मचा दिया। इस पर ग्रामीण अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों को एकत्र होता देख दोनों युवक वहां से भागने लगे।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि दोनों युवक किसी राजेंद्र के घर जाने की बात कह रहे थे, लेकिन ग्रामीण उन्हें चोर समझकर पीटे जा रहे थे। बाद में दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ज्ञानेंद्र सिंह दल बल के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आए। एसओ श्री सिंह ने बताया कि युवकों की पहचान राजकपूर (20) व राजू (22) निवासी हजपुरा के रूप में हुई है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed