{"_id":"58daaab54f1c1b6b3a63df10","slug":"found-dead-body-in-temple-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के जर्जर कमरे में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के जर्जर कमरे में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी थाना क्षेत्र के पाण्डेय पैकोली गांव के बाहर मंदिर के कमरे में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव के निकट ही सल्फास की एक गोली व बोतल में पानी रखा था। मौत की सही वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
फैजाबाद जिले के पूराकलंदर थाना अंतर्गत मूसे पाण्डेय का पूरा गांव निवासी संदीप पाण्डेय (37) पुत्र ओंकारनाथ पाण्डेय का अंबेडकरनगर के भीटी थाना अंतर्गत पाण्डेय का पूरा गांव स्थित बृजकिशोर के यहां ससुराल है। एक दिन पहले वह सोमवार दोपहर वह ससुराल पहुंचा।
रात का खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए घर से निकला। ससुरालजनों के अनुसार जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। देर रात्रि तक जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कुछ लोग गांव के बाहर स्थित मंदिर की तरफ गए, तो वहां जर्जर पड़े कमरे में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। यह देख उनमें सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
बृजकिशोर व अन्य भी वहां पहुंचे, तो उसकी पहचान संदीप के रूप में हुई। शव के बगल ही सल्फास की एक गोली व पानी की बोतल रखी हुई थी। जूता उसके सिर के निकट रखा हुआ था। इससे प्रतीत हो रहा था कि उसने सल्फास खाकर आत्महत्या की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विजय सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। जांच हो रही है।