{"_id":"59aeeced4f1c1ba9078b4732","slug":"former-so-surrendered-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी पूर्व एसओ ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी पूर्व एसओ ने किया सरेंडर
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी जैतपुर थाने के पूर्व एसओ अरशद सिद्दीकी ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने दरोगा को न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारागार फैजाबाद भेज दिया।
जैतपुर थाने में तैनात रहे एसओ अरशद सिद्दीकी पर एक महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आजमगढ़ निवासी महिला के मुताबिक जैतपुर में एसओ रहते हुए अरशद ने उसे उसके एक मुकदमे के सिलसिले में कागज लेकर अकबरपुर बुलाया था। जब वह अकबरपुर पहुंची तो एसओ ने उसे अपने किराए के कमरे में बुला लिया। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बना लिया और पिस्टल से धमकाकर दुष्कर्म किया।
मामले को तूल पकड़ता देख अरशद ने बीमारी का हवाला देते हुए अवकाश ले लिया। उसे एसओ पद से हटा दिया गया। बाद में एसपी सुधीर सिंह के निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली में महिला की तहरीर पर अरशद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी दरोगा इसके बाद फरार हो गया। मामले की विवेचना कर रहे विवेचक ने महिला के बयान व अन्य साक्ष्य संकलन के बाद न्यायालय से गिरफ्तारी के लिए वारंट भी प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद से आरोपी दरोगा की लगातार तलाश की जा रही थी। इस बीच लगभग दो माह बाद दरोगा अरशद ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायाधीश ने बाद में आरोपी दरोगा को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारागार फैजाबाद भेज दिया।