फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five shops break lock, stolen goods worth 3 lakhs

पांच दुकानों के ताले तोड़ 3 लाख का सामान चोरी

Tue, 23 May 2017 10:44 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 23 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Five shops break lock, stolen goods worth 3 lakhs
अंबेडकरनगर के कुर्कीबाजार में चोरों ने इस दुकान से पार किया सामान। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की रात्रि गश्त को धता बताते हुए चोरों ने सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कुर्की बाजार में सोमवार रात पांच दुकानों के ताले तोड़ डाले। तीन दुकानों से लगभग 3 लाख का सामान चोरों ने पार कर दिया, जबकि दो दुकान का ताला तोड़ने के बाद भी सामान नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


पीड़ितों ने मंगलवार सुबह पुलिस को जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर एक ही रात में पांच दुकानों के शटर का ताला टूटने से बाजारवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है।             
विज्ञापन


नवागत एसपी सुधीर प्रताप सिंह ने दो दिन पहले ही अपराध समीक्षा बैठक में रात्रि गश्त और मजबूत किए जाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद रात्रि गश्त को लेकर पुलिसकर्मी गंभीर नहीं हो रहे हैं। इसका पूरा फायदा चोर उठा रहे हैं। रात्रि गश्त को धता बताते हुए कुर्की बाजार में सोमवार रात्रि चोरों ने पांच दुकानों के शटर का ताला तोड़कर पुलिस को कड़ी चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरों ने बाजार निवासी विकास गुप्ता पुत्र सभाजीत की उमा मोबाइल एवं रिपेयरिंग सेंटर के शटर का ताला तोड़कर 6 हजार रुपये नगदी के अलावा लगभग 75 हजार के सामान पार कर दिए। बगल स्थित रामसूरत की शिवा जनरल स्टोर की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

चोरों ने यहां से 22 हजार नगदी के अलावा कीमती कपड़ा पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने रामशबद सोनी की सोनी ज्वैलर्स एवं कैटर्स को अपना निशान बनाया। दुकान के शटर का ताला तोड़कर यहां से 1 किग्रा चांदी व 10 ग्राम सोने के अलावा कई अन्य सामान चोर उठा ले गए। इससे पीड़ित को 1 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ।             
 
इसके अलावा बाजार स्थित हरीराम पुत्र गुरुप्रसाद की रेडीमेड व राधेश्याम पुत्र रामधन की शिवा डीजे की दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन इन दोनों दुकानों से कुछ ले नहीं जा सके। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर बाजारवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त हो गई।

उनका कहना था कि तमाम मांग के बावजूद पुलिस प्रशासन रात्रिगश्त को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है। इससे पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी रात्रिगश्त को मजबूत नहीं किया जा रहा है।


बाद में पीड़ित दुकानदारों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ सम्मनपुर रामअवतार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed