{"_id":"189fc5ec4d5948a9942365ce06282317","slug":"five-injured-in-accidents-a-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना अन्तर्गत गोपालपुर गांव निवासी प्रथम (25) अपने पिता श्यामलाल (55) गुरुवार देर सायं बाइक से अकबरपुर आते समय शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी कमला (20) पुत्र रामलौट गुरुवार देर शाम अकबरपुर से गांव जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना क्षेत्र के अहेथिया गांव निवासी पवन (18) पुत्र लक्ष्मण शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय गांव के निकट ही अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटघरमूसा गांव निवासी रवि (21) पुत्र दानबहादुर गुरुवार देर शाम बाइक से जलालपुर जाते समय जलालपुर नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन