फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fired on HDFC Bank's deputy manager, serious

एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंधक पर चलाई गोली, हालत गंभीर

Wed, 24 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fired on HDFC Bank's deputy manager, serious
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मरैला के निकट बदमाशों की गोली से घायल एचडीएफसी बैंक उप प्रबंधक अर्पित। - फोटो : अमर उजाला

एचडीएफसी बैंक की अकबरपुर शाखा के उप प्रबंधक की हत्या करने के लिए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई। पकड़े जाने की भय से बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। इससे पहले बदमाशों ने गमछे से गला दबाकर उनकी जान लेने की कोशिश की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


उधर, गंभीर अवस्था में उप शाखा प्रबंधक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की हालत अत्यंत नाजुक होने के चलते घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मरैला निवासी अर्पित मिश्र (28) पुत्र चंद्रभान एचडीएफसी बैंक की अकबरपुर शाखा में उप शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे बैंक का काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव के निकट पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि अर्पित कुछ समझ पाते, दोनों बदमाशों ने उन्हें पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। एक बदमाश ने उनके गले में गमछा डालकर गला दबाना शुरू कर दिया। अर्पित ने खुद को बचाने का प्रयास करते हुए गुहार लगा दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख एक बदमाश ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी।

उसे लगा कि इससे उनका काम तमाम हो जाएगा। यह बात अलग है कि गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई। इसके बाद पकड़े जाने के भय से बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, अर्पित बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े थे।

सूचना मिलते ही परिवारीजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से अर्पित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, कोतवाल महेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली।


कोतवाल ने बताया कि अर्पित के पिता चंद्रभान की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। तहरीर में घटना के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है। घायल की हालत सही होने पर उससे पूछताछ कर छानबीन आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed