{"_id":"83fa1cb1525681a7318367445a78d5b2","slug":"female-scorched-by-fire-while-cooking-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के हमजाबाद गांव निवासिनी बेबी (22) पत्नी राजकुमार शनिवार सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई।
विज्ञापन
पहले तो उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर गोहार मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आननफानन आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बेबी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अस्पताल में तहसीलदार अकबरपुर ने महिला का बयान लिया। महिला ने बताया कि खाना बनाते समय निकली चिंगारी से वह जली है।
विज्ञापन
