{"_id":"cd73cb62be22322e39528eae30173a75","slug":"electoral-violence-in-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसवर थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने तहरीर हंसवर थाने में दी है।
विज्ञापन
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एसओ हंसवर व टांडा कोतवाल को पुलिस बल के साथ तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जल्लापुर गांव निवासी प्रदीप सिंह व जियालाल आदि के बीच चुनाव को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
बीते दिनों जियालाल पक्ष के एक युवक की प्रथम चरण के मतदान के समय कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल था। आरोप है कि प्रदीप सिंह के घर का एक युवक मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे खेत की सिंचाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। वह गुहार करते हुए अपने घर पहुंचा। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान दहशत फैलाने के लिए किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे गांव में हड़कंप की स्थिति रही। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हो सका।
घटना की सूचना हंसवर पुलिस को दी गई। हंसवर एसओ व टांडा कोतवाल भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ हंसवर तनवीर अहमद ने कहा कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, लेकिन फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई।