{"_id":"b3ecaa59bb5be47c43400e2b58c4bfa7","slug":"eight-year-imprisonment-to-six-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह को आठ वर्ष का कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह को आठ वर्ष का कारावास
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
जैतूपुर के प्रतापपुर निवासी हौसिला ने जैतपुर में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि उनकी भतीजी किरन का विवाह पांच वर्ष पूर्व नूरपुर कला निवासी उदयभान के साथ हुआ था। दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसकी प्रताड़ना की जा रही थी। बाद में 22 जुलाई 2014 को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इसी मामले में अपर जनपद न्यायाधीश चतुर्थ अनिल कुमार ने पति उदयभान व ससुर रामउजागिर समेत छह आरोपियों को आठ आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों पर दस दस हजार रुपये का आर्थिक दण्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन