फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Difficulties grew of block head's followers

ब्लॉक प्रमुख व करीबियों की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 02 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Difficulties grew of block head's followers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

सुल्तानपुर जिले के निवासी मंशाराम यादव हत्याकांड मामले में कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही व उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मृतक के रिश्तेदारों द्वारा दिए गए शपथ पत्र के आधार पर पुलिस ने प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ साक्ष्य संकलन शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर मेंे किसनागरपुर के मंशाराम यादव की होली पर्व के दिन कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के लोकनाथपुर स्थित घर में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में जयसिंहपुर थाने में केस दर्ज होने के बाद विवेचना के लिए प्रकरण महरुआ स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन


नामजद दो आरोपी मुलायम यादव व अजय यादव की तलाश में पुलिस इसके बाद से ही छापेमारी का दावा करती आ रही है। इस बीच मृतक मंशाराम के मामा द्वारा सुल्तानपुर पुलिस को दिए गए पत्र व बयान आदि के आधार पर अब प्रकरण में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही तथा उनके भाई विजय सिंह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख व ग्राम प्रधान रवींद्र पांडेय तथा उनके भाई गिरेंद्र पांडेय के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र रचने की धारा 120 बी के तहत साक्ष्य संकलन शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन सभी के नाम अपनी विवेचना में शामिल भी कर लिया है, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर पूरे दिन पुलिस इससे इनकार करती रही। एसओ महरुआ अरशद सिद्दीकी ने बताया कि आवश्यक साक्ष्य संकलन अभी किए जा रहे हैं। प्रभारी पुलिस अधीक्षक राहुल राज का कहना है कि शपथ पत्र के आधार पर विवेचना चल रही है। जिन नामों का उल्लेख शपथ पत्र में है, उनके खिलाफ साक्ष्य संकलन हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed