फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Construction of 74, withdrew 127 toilet's money

निर्माण 74 का, निकाल ली 127 शौचालय की रकम

Mon, 19 Jun 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 19 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of 74, withdrew 127 toilet's money
टॉयलेट - फोटो : symbolic

वर्ष 2015-16 में ग्राम पंचायत वाजिदपुर गांव में 127 के सापेक्ष 74 प्रसाधन कक्ष का ही निर्माण कराकर 127 शौचालय निर्माण दिखाकर 15 लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली गई। शिकायत खंड विकास अधिकारी से हुई तो पूरे मामले की जांच कराई गई।

विज्ञापन


जांच में मामला सही पाए जाने पर अब जिला पंचायतराज अधिकारी ने संबंधित ग्राम प्रधान व तत्कालीन ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 में ग्राम पंचायत वाजिदपुर में 127 प्रसाधन कक्ष निर्माण को हरी झंडी दी गई थी।
विज्ञापन


12 हजार रुपये प्रति प्रसाधन कक्ष निर्माण की दर से कुल 15 लाख 24 हजार रुपये संबंधित ग्राम पंचायत को उपलब्ध करा दिया गया। निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ तो शुरुआती दौर से ही निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आने लगीं। शिकायत हुई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत दिवस गांव के कुछ लोगों ने शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। शिकायत में कहा गया कि 127 प्रसाधन कक्ष का निर्माण होना था लेकिन 74 शौचालय का ही निर्माण कराया गया। 127 शौचालय निर्माण दिखाकर कुल धनराशि निकाल ली गई। शिकायत की जांच हुई, तो मामला सही पाया गया।


इस पर खंड विकास अधिकारी ने जांच रिपोर्ट जिला पंचायतराज अधिकारी को सौंप दी। सोमवार 19 जून को डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत व तत्कालीन ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी गई कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed