फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Child killed in land dispute

भूमि विवाद में मासूम की हत्या

Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Child killed in land dispute
murder - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत बिछैला गांव में ढाई वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के निकट स्थित धान के खेत में शनिवार दोपहर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच एएसपी व सीओ जलालपुर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


देर शाम मासूम के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। घटना के पीछे भूमि विवाद सामने आ रहा है। गौरतलब है कि मासूम शुक्रवार देर शाम घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


 शनिवार दोपहर कुछ ग्रामीण गांव के बाहर स्थित खेत की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। धान के खेत में एक बालक का शव पड़ा हुआ था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मासूम की पहचान गांव निवासी मनोज के ढाई वर्षीय पुत्र राज के रूप में हुई। जानकारी होने पर परिवारीजन भी रोते-पीटते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के शरीर पर चोट का और गले पर काला निशान था। उसकी गला दबाकर हत्या कर शव खेत में लाकर फेंक दिया गया था। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ जैतपुर ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एएसपी राहुलराज व सीओ कमलसिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

बाद में मासूम के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन की जा रही है। हत्या के कारण का भी पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मनोज का गांव के ही कुछ लोग से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।

आशंका जताई जा रही है कि इसी को लेकर मासूम की हत्या की गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गांव के दो लोगों को पूछताछ के लिए  थाने में बैठा रखा है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। परिवारीजनों के अनुसार गांव में पूजा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मनोज की पत्नी जा रही थीं। उन्होंने ढाई वर्षीय पुत्र राज को भी साथ चलने के लिए कहा।

बताया जाता है कि इस पर राज घर के बाहर स्थित हैंडपंप की तरफ चला गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवारीजनों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर मनोज ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

राजू की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मनोज के दो पुत्री व एक पुत्र था। राज दोनों बहनों में सबसे छोटा था। इसकी दोनों बड़ी बहने रोली (10) व गुड़िया (7) का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार यह कहकर रो रही हैं कि वे अब किसकी कलाई में राखी बांधेंगी। उधर मनोज की पत्नी भी बार-बार बेहोश हुई जा रही है। ग्रामीणों की समझ नहीं आ रहा कि वे किस प्रकार उन्हें ढांढस बंधाएं।


एएसपी राहुलराज  ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण की जानकारी हो सकेगी। मृतक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। आवश्यक छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed