{"_id":"57755c424f1c1b0b7279a9b1","slug":"cattle-smuggler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पशु तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस बैरियर तोड़कर भाग रहे वध प्रतिबंधित पशुओं से भरे बोलेरो वाहन को गुरुवार भोर में अकबरपुर थाना अंतर्गत महमदपुर गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही उस पर सवार पशु तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
पुलिस पशुओं से भरे वाहन को लेकर थाने आई। वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गए 9 पशुओं में तीन की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी का चालान कर दिया। गुरुवार भोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो वाहन से वध के लिए वध प्रतिबंधित पशुओं को लादकर पशु तस्कर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इल्तिफातगंज रोड स्थित दुग्ध डेयरी के पास लगाए गए बैरियर को उन्होंने तोड़ दिया और भाग निकले। इस पर एसओ महेंद्र कुमार ने दलबल के साथ कोटवा महमदपुर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी बीच बोलेरो वाहन आते दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर दिया। उस पर सवार पशु तस्कर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया। एक पशु तस्कर को तो पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया, लेकिन दूसरा फरार होने में सफल रहा। वाहन में जाकर देखा गया, तो उसमें क्रूरतापूर्वक नौ प्रतिबंधित पशुओं को बांधकर रखा गया था। इसमें एक गाय व दो बैल की मौत हो चुकी थी।
बाद में पुलिस पकड़े गए पशु तस्कर के साथ साथ पशुओं से भरा वाहन थाने ले आई। एसओ महेंद्र ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर की पहचान जौनपुर जनपद खुटहन गांव निवासी नज्जी पुत्र इम्तियाज के रूप हुई। बताया कि नज्जी व अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।