{"_id":"589dfd584f1c1b7e0b37b748","slug":"case-registered-against-11-rebellious","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ बलवा का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ बलवा का केस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हयातगंज पश्चिम मोहल्ला में बीते दिन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने तीन नामजद के अलावा आठ अन्य के विरुद्ध बलवा समेत कई अन्य धाराओं में कसे दर्ज कर लिया। पुलिस ने आवश्यक छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी दीपक कुमार आर्य पुत्र वेदप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये कहा है कि गुरुवार दोपहर मोहल्ला निवासी अधीश जायसवाल व अवनीश जायसवाल पुत्रगण बृजेश जायसवाल कई अन्य साथियों के साथ उसके घर पर आ धमके और जबरन कब्जा करने लगे।
विज्ञापन
उसने जब इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने न सिर्फ उसकी बल्कि परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी पिटाई की। कोतवाल वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अधीश, अवनीश व दिलीप विश्वकर्मा के अलावा आठ अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन