फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on Pradhan and Secretary

टाॅयलेट निर्माण में 43.40 लाख के गबन का प्रधान व सचिव पर केस

Fri, 11 Aug 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 11 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक के ग्राम संजरपुर में टायलेट निर्माण के नाम पर 43.40 लाख रुपये का गोलमाल किया गया। करीब तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव ने 355 टायलेट बनाने के नाम पर सरकारी धन निकाला लेकिन निर्माण कार्य नहीं कराया गया। जांच में यह मामला उजागर होने पर एडीओ पंचायत ने अकबरपुर कोतवाली में सरकारी धन के गबन का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


खुले में शौच रोकने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत वर्ष 2014-15 में अकबरपुर ब्लॉक के लोहिया समग्र गांव संजरपुर में 415 टायलेट (प्रसाधन) निर्माण का होना था। निर्माण के लिए शासन से 12 हजार रुपये प्रति टायलेट की दर से 49 लाख 80 हजार रुपये डीपीआरओ कार्यालय को उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


यह धनराशि ग्राम पंचायत निधि के खाते में भेजी गई। वित्तीय वर्ष बीतने के बाद आधे-अधूरे टायलेट का ही निर्माण हो सका। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की। तत्कालीन डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक व ब्लॉक कार्यालय से जुड़े एक सचिव समेत तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई।     
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने गांव पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया तो पता चला कि मात्र 60 टायलेट का ही निर्माण कराया गया है। शेष 355 टायलेट का निर्माण ही नहीं हो सका। इसके बावजूद ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलीभगत कर 43 लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। टीम ने जांच रिपोर्ट तत्कालीन डीपीआरओ को दी।

डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने या फिर धनराशि खाते में जमा कराने का निर्देश दिया। इसके बावजूद ग्राम प्रधान व सचिव ने कुछ नहीं किया।


इस पर शुक्रवार को डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत गुलाब चंद्र पाण्डेय ने अकबरपुर कोतवाली में संजरपुर के तत्कालीन ग्राम प्रधान हनुमान प्रसाद व सचिव दरशूराम के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सचिव दरशूराम अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कोतवाली प्रभारी वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed