फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case of forgery on three persons Including former Secretary

जालसाजी में पूर्व प्रधान व सेक्रेटरी समेत तीन पर केस

Fri, 08 Jan 2016 10:28 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 08 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
सीजेएम के आदेश पर हंसवर थाने में पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अतीक अहमद पुत्र मंसूर अली निवासी मुंडेेरा ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी शकीरुन्निशां से उसका आपसी कलह चल रहा था। इसके कारण उसे न्यायालय के आदेश पर गुजारा भत्ता देना पड़ रहा था। अपने प्रार्थना पत्र में अतीक अहमद ने बताया कि वह सऊदी अरब में नौकरी करता है और गुजारे भत्ते की धनराशि बैंक चेक के माध्यम से पत्नी को भेजता रहा है।


इसी बीच उसकी पत्नी ने तत्कालीन ग्राम प्रधान मुण्डेरा और ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलीभगत करके अपने पति को मृत दिखाकर समाजवादी पेंशन की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए उसका लाभ लेना शुरू कर दिया। पति को जब इसकी सूचना मिली तो उसने न्यायालय से फरियाद की। इसके आदेश पर आरोपी महिला, तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्घ जालसाजी का मुकदमा हंसवर थाने में दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed