{"_id":"58c832ed4f1c1bb76032ab0d","slug":"case-against-bsp-mla-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक के पुत्र पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा विधायक के पुत्र पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री व कटेहरी के बसपा विधायक लालजी वर्मा के पुत्र विकास वर्मा द्वारा गोली मारकर खुदकुशी करने के प्रयास मामले में पुलिस ने अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 12 मार्च को कटेहरी विधायक लालजी वर्मा के पुत्र विकास वर्मा ने अकबरपुर नगर के बनगांव स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। इससे पहले उसने फेसबुक पर खुदकुशी करने के बारे में स्टेटस भी अपडेट किया था।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस बीच मामले में अकबरपुर कोतवाली में उसके विरुद्ध खुदकुशी करने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन