फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   breaking lock of Mobile shop, theft the article of 12 lack

मोबाइल शॉप का ताला तोड़ 12 लाख की चोरी

Thu, 05 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
breaking lock of Mobile shop, theft the article of 12 lack
अकबरपुर के बस स्टेशन क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी के बाद छानबीन करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत बस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस पिकेट से महज 100 दूर स्थित मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने 12 लाख रुपये के  सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। उधर, चोरी की घटना से व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि रात्रिगश्त को लेकर पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते ही चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी राजीव उपाध्याय की बस स्टेशन के निकट नरायन कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। इसे नगर की प्रतिष्ठित दुकानों में से एक माना जाता है। प्रतिदिन की तरह राजीव उर्फ फंटू बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मार्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ देखा तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचे राजीव जब शटर उठाकर अंदर गए तो वहां का दृश्य देखकर वे सन्न रह गए। ज्यादातर मोबाइल सेट नदारद थे तो अन्य तमाम सामान भूमि पर चारों तरफ बिखरे पड़े थे।

चोरी की बड़ी घटना की जानकारी धीरे-धीरे समूचे नगर में फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ महेंद्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहनता से जायजा लिया। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

तहरीर के जरिये 32 हजार रुपये के 12 मोबाइल सेट, 10 हजार रुपये तक के 19 सेट, 20 हजार रुपये तक के 20 सेट, लगभग 50 हजार रुपये के चिप व पेन ड्राइव व लगभग तीन लाख रुपये के टॉप-अप बाउचर चोरी होने की जानकारी दी गई है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

 उधर, पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर हुई चोरी की बड़ी घटना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति कड़ी नाराजगी व्याप्त है। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष दयाशंकर मद्धेशिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रात्रि गश्त को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है।


इसी का नतीजा है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed