{"_id":"315c259172e1fe9f75c1c7005390111a","slug":"bidi-company-employees-loot-case-disclosed-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी कंपनी कर्मचारियों से लूट का भंडाफोड़, तीन धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीड़ी कंपनी कर्मचारियों से लूट का भंडाफोड़, तीन धरे
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए आरोपियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की मानें तो पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों ने रेकी की थी। आरोपियों ने पूछताछ में मास्टर माइंड के बारे में सुराग दिया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।
लगभग एक पखवारे पूर्व शहजादपुर नई सड़क स्थित यूनियन बैंक के सामने से बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बीड़ी कंपनी कर्मचारियों से साढ़े 37 लाख रुपये लूट लिए थे। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई चक्र हवाई फायरिंग भी की थी। दिनदहाड़े दुस्साहसिक ढंग से हुई लूट की इस घटना ने समूचे जनपद को झकझोरकर रख दिया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से आवश्यक पूछताछ करने के साथ ही पुलिस प्रशासन को घटना का अतिशीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया था। तब से पुलिस पर लगातार घटना का पर्दाफाश किए जाने का दबाव बना हुआ था।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों नितिन कसेरा, प्रदीप व मुकेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस मामले में मास्टर माइंड बेवाना थाना क्षेत्र निवासी मनोज श्रीवास्तव पहले ही जौनपुर जिले की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
गुरुवार को अकबरपुर कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि जिन तीन अभियुक्तों का चालान किया गया है, उन पर घटना में रेकी करने तथा रास्ते आदि की जानकारी देने का मामला पाया गया है। गहन छानबीन तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद इनका चालान किया जा रहा है। इन्हें पेशगी के तौर पर मिली रकम 30 हजार 280 रुपये बरामद कर लिया गया है।