{"_id":"5741ecb44f1c1b464869077e","slug":"beating-in-land-dispute-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट का घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के महमदपुर मठिया गांव में रविवार को दो पक्षों में भूमि पर कब्जेदारी को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से कुल तीन लोगों को चोटें आयी हैं। एक पक्ष से घायल हुए दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महमदपुर मठिया गांव निवासी रामसुुुभाष व त्रिभुवन के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि विवादित भूमि पर पहले से रामसुभाष की दीवार बनी थी जिसे रविवार को विपक्षियों ने ढहा दिया।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर मामला बढ़ गया। दोनों पक्ष के लोग गालीगलौज करते हुए आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें रामसुभाष व उनके परिवार की एक अन्य महिला मुन्नी देवी घायल हो गई।
विज्ञापन
जबकि दूसरे पक्ष से त्रिभुवन को भी चोटें आयी हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर जहांगीरगंज थाने में दे दी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।