फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   attack on fire squad in Hashimpur Brsawa

हाशिमपुर बरसावां में दमकल दस्ते पर हमला

Sat, 09 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
attack on fire squad in Hashimpur Brsawa
अंबेडकरनगर के बरसावां गांव में फायर टीम को देख झपटे आक्रोशित ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र सम्मनपुर के हाशिमपुर बरसावां गांव में आग लगने की सूचना के काफी देर बाद पहुंचे फायरकर्मियों पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। अग्निशमन टैंक को घेर कर ग्रामीणों ने न सिर्फ तोड़फोड़ की वरन फायरकर्मियों की पिटाई भी की।

विज्ञापन


ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने खुद को वाहन में ही कैद कर लिया लेकिन इसके बाद भी वे ग्रामीणों के आक्रोश से बच नहीं सके। बाद में कुछ वरिष्ठ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया और फायरकर्मियों को वाहन से उतार कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।
विज्ञापन


इस बीच वहां पहुंची अकबरपुर पुलिस ने तीन घायल  फायरकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। आग की इस घटना में 12 किसानों की लगभग चार लाख रुपये की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार दोपहर बसखारी मार्ग पर स्थित सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हाशिमपुर बरसावां गांव के गेहूं के खेतों से लपटें निकलती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तमाम राहगीर व अन्य लोग भी वहां रुक गए। देखते ही देखते बड़ी तादाद में जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

फायरब्रिगेड व पुलिस टीम को सूचना देने का प्रयास किया गया लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने इस बीच अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया।

हालांकि तब तक गांव निवासी अशोक, संजय, मदन व मान की दो-दो बीघा, रतिपाल की ढाई बीघा, सत्यनरायण की डेढ़ बीघा तथा रामबचन, मस्तराम व त्रिभुवन की लगभग 15-15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।

बगल स्थित अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खिद्दिरपुर गांव निवासी संतोषी की आठ बिस्वा, चिंतामणि की तीन बीघा व रामजीत की दो बीघा गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया था।

ऐसे में आग बुझने के तत्काल बाद हासिमपुर बरसावां के निकट जैैसे ही फायरब्रिगेड की गाड़ी दिखाई पड़ी कि तभी ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए फायरकर्मियों ने वाहन रोककर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

ग्रामीणों ने इसके बाद वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। टूटी हुई खिड़कियों से गाड़ी के अंदर लाठी डालकर फायरकर्मियों की पिटाई की गई। काफी देर तक आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा चलता रहा। बाद में कुछ वरिष्ठ ग्रामीणों ने लोगों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया।


इसके बाद घायल चालक मनोज कुमार व फायरमैन उदयप्रकाश व रामभुल्लुर को ग्रामीण अपने साथ सड़क तक लेकर गए। वहां इसी बीच अकबरपुर कोतवाली पुलिस पहुंच चुकी थी। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां तीनों का प्राथमिक उपचार हुआ। बाद में सम्मनपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों थाने के पुलिसकर्मियों ने आवश्यक छानबीन भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed