{"_id":"57c5b8bd4f1c1bbe122cb137","slug":"arrested-accused-of-killing-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मासूमों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकरनगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पिपरी मोहम्मदी गांव में बीते सोमवार को मासूम बच्चों की निर्मम हत्या करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी आरोपी से अभी पूछताछ कर रहे हैं। अभी वारदात के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ पूरी होने के बाद ही कोई जानकारी दी जा सकेगी।
गौरतलब है कि एक दिन पहले पिपरी मोहम्मदी गांव के दो बच्चे अनुराग (7) पुत्र गुनीराम व साहिल (6) पुत्र अजय कुमार की गांव के ही 20 वर्षीय युवक प्रिंस गौतम पुत्र राम आधार ने अपने घर में बुलाकर चाकू से हत्या कर दी थी।
इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने गुनीराम की तहरीर पर प्रिंस गौतम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा था।
विज्ञापन
इस बीच दोनों मासूम बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को सरयू नदी के घाट पर हुआ। उधर घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीम प्रिंस की तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि टांडा कोतवाली पुलिस टीम ने देर रात ही प्रिंस को एक गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
उससे टांडा कोतवाली में सघन पूछताछ की जा रही है। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ हुई है। एक-दो बार और पूछताछ होगी। इसके बाद ही सामने आए तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।